20.6 C
Ratlām

विदाई : वन विभाग में 41 साल की सेवा से निवृत्त हुए मालवीय, गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर तक किया सफर तय

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
वन परिक्षेत्र सैलाना के डिप्टी रेंजर बाबूलाल मालवीय की सेवा निवृत्त पर पर वन विभाग स्टॉफ द्वारा समारोह पूर्व विदाई दी गई। इस दौरान मालवीय भावुक हो गए। वन परिक्षेत्र के सरवन बीट प्रभारी डिप्टी रेंजर मालवीय ने 41 साल की शासकीय सेवा के बाद गुरुवार को सेवा निवृत्त हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल का ज्यादातर समय सैलाना वन परिक्षेत्र में ही निकला।

स्थानीय वन विभाग कार्यालय पर गुरुवार सम्मान समारोह रखा गया। इसमें रेंजर सीमा सिंह ने मालवीय द्वारा विभाग के प्रति ईमानदारी एवं लगन से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर डिप्टी रेंजर गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुंडावत, कमल सिंह देवड़ा, सोक सिंह डांगी, सेल शर्मा, पप्पू सिंह देवड़ा, जितेंद्र जटिया, हरीश भट्ट, महेंद्र सिंह डोडिया, रमेश पन्नू, हरीश मिस्त्री, राकेश डिंडोर, लखन सिंह सिसोदिया,आशीष शर्मा, दिलीप जाट, शिव प्रताप सिंह शक्तावत, नारायण कटारा, रवि शर्मा, तेजपाल शर्मा, रतलाम के सेवानिवृत शिक्षक रतनलाल मालवीय, बीएसएनएल विभाग से सेवानिवृत्त जगदीश मालवीय आदि मौजूद थे। इस दौरान सैलाना प्रेस क्लब की ओर से सेवा निवृत्त मालवीय का प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सुरेश मालवीय ने भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!