37.7 C
Ratlām
Friday, April 19, 2024

सैलाना में मामा का नहीं चला जादू, जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करना पड़ा भाजपा को भारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रदेश में हुए नगर परिषद के चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आए। पूरे उज्जैन संभाग में मात्र रतलाम जिले की सैलाना नगर परिषद में हुए चुनाव में 15 वार्डों में 9 पर कांग्रेस के पार्षदों ने कब्जा जमाया है। जबकि भाजपा के 4 व 2 निर्दलीय जीते है। सैलाना में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान स्वयं आए थे। इसके बावजूद भी उनका जादू यहां नहीं चला।

सैलाना शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा है। विधायक भी कांग्रेस के है। लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने अपनी सर्वाधिक जीत हासिल की है। पिछले चुनावों में लगातार प्रदेश के मुखिया हर बार आए। इस बार भी वह आए। लेकिन कोई खास उपलब्धि भाजपा के खाते में नहीं आई। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने से सैलाना नगर परिषद का अध्यक्ष बनना तय है। राजनीतिक जानकारों की माने तो भाजपा की हार के कारण जमीनी नेताओं को दरकिनार करना सबसे बड़ा कारण है। सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल सहित क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर भी चुनावी कमान संभाले हुए थे। लेकिन इनका भी जादू नहीं चला। बताया जाता है कि इन नेताओं ने कुछ पुराने दिग्गज नेताओं को इस चुनाव में दरकिनार किया था। यहां तक जब मुख्यमंत्री सैलाना चुनावी सभा लेने आए थे तब भी यह नेता मंच पर नजर नहीं आए थे। बागियों ने भी अपनी अलग से पैनल उतारी थी। इसी पैनल से भाजपा का परिणाम बिगड़ गया।

मतदाताओं को जीत का श्रेय
जनता ने आजादी के बाद से निरंतर जीत की परंपरा कायम रखी है। जीत का श्रेय मतदाताओं को जाता हैं। जनता ने झूठे दावों का नहीं बल्कि जमीनी कार्यों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर सैलाना नगर परिषद के लिए कांग्रेस को एक बार फिर अटूट स्नेह दिया है। कांग्रेस जनता के विश्वास पर फिर खरी उतरेगी। – हर्षविजय गेहलोत, विधायक-सैलाना

परिणाम पर एक नजर
वार्ड 1
मीरा पाटीदार कांग्रेस 316
हेमलता परिहार भाजपा 265
वार्ड 2
सलोनी मांडोत कांग्रेस 195
सुनीता कुमावत निर्दलीय 148
भाजपा मधुबाला भाजपा 105
वार्ड 3
कुलदीप कुमावत भाजपा 218
धर्मेंद्र मालवीय कांग्रेस 190
वार्ड 4
चैतन्य शुक्ला कांग्रेस 123
सुरेंद्र मेहता भाजपा 62
वार्ड 5
जगदीश पाटीदार कांग्रेस 252
बाबूलाल पाटीदार भाजपा 167
वार्ड 6
मुकेश पाटीदार भाजपा 281
वरदीचंद पाटीदार र्निदलीय 220
अशोक पाटीदार कांग्रेस 163
वार्ड 7
राधा पाटीदार कांग्रेस 284
ममता पटेल भाजपा 146
वार्ड 8
चंदा दिनेश पारगी भाजपा 277
लीलाबाई कांग्रेस 239
वार्ड 9
सुनीता पाठक कांग्रेस 329  
ईश्वर डिंडौर भाजपा 246
वार्ड 10
कृष्णा चंदेल कांग्रेस 297
अनीता निर्दलीय 162
रेशम बाई चौहान भाजपा 122
वार्ड 11
पुष्पा राठौर कांग्रेस 233
रानी ग्वाले भाजपा 153
वार्ड 12
आशा कुमावत भाजपा 216
नम्रता राठौर कांग्रेस 156
वार्ड 13
विशाल धबाई निर्दलीय 199
मोहम्मद इरफान पठान कांग्रेस 105
लक्ष्मीदेवी बैरागी निर्दलीय 26
रवि ग्वली भाजपा 10
वार्ड 14
हेमलता धबाई निर्दलीय 384
अनिता परमार निर्दलीय 194
प्रीति कसेरा भाजपा 38
कृष्णा सोनी कांग्रेस 28
वार्ड 15
मंगलेश कसेरा कांग्रेस 330
ललीत कसेरा भाजपा 227

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network