मेगा प्लांटेशन : बीमा हॉस्पिटल परिसर के शिव उद्यान में रोपे नीम, पीपल, आंवला, अमरूद, कदम और शीशम के पौधे 

मेगा प्लांटेशन : बीमा हॉस्पिटल परिसर के शिव उद्यान में रोपे नीम, पीपल, आंवला, अमरूद, कदम और शीशम के पौधे 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  आशुतोष क्रिकेट क्लब, गार्ड काउंसिल पश्चिम रेलवे रतलाम और एमआर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मेगा प्लांटेशन जवाहर नगर बीमा हॉस्पिटल परिसर (शिव उद्यान) में आयोजित किया। 

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, रेलवे वरिष्ठ परिचालन अधिकारी अजय ठाकुर, अंतराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रकाश मिश्र, समाज सेवी मुकेश मीणा, मयूर पुरोहित, अभिषेक जैन के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। परिसर में नीम, पीपल, आंवला, अमरूद, कदम, शीशम के पौधो को रोपित किए गए। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत मुकेश मालवीय, आशीष अर्नेस्ट, अभिलाष नागर, नरेंद्र सिंह सोलंकी, अनुज शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अनमोल शर्मा , दिलीप जोशी ने किया। पौधारोपण अभियान के अवसर पर  निगम अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि शहर में जागरूक संस्थाओं द्वारा वर्षाकाल में पौधो को रोपित कर बड़ा करने का संकल्प अनुकरणीय है, सतत रूप से पौधारोपण कर जल स्त्रोतों में वृद्धि शुद्ध वातावरण एवम् ग्रीष्म ऋतु तापमान नियंत्रित करने में सहायक होता है। समारोह को भगत सिंह भदौरिया, अजय ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर  केपी गोयल, गगन छपरी, वेद प्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा,, जेपी सिंह, संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया। आभार धीरज प्रजापति ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!