
– रतलाम में अलग-अलग स्थान पर आयोजित गरबा पांडाल में पहुंचे मंत्री, नवरात्रि का उत्साह चरम पर
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नवरात्रि का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित गरबा पंडालों में पहुंचे और माता रानी के दर्शन, वंदन कर उनकी आराधना की। इस बीच गरबा समितियों के द्वारा मंत्री काश्यप का स्वागत अभिनंदन किया गया। नवरात्रि उत्सव के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप देर शाम कालिका माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में मां कालिका की आरती कर आशीर्वाद लिया।
मंत्री काश्यप द्वारा श्री राम मंदिर पर श्री राम नवयुवक मंडल, इंद्रलोक नगर संघर्ष समिति, मोहन नगर, देवरादेव नारायण नगर एवं नवदुर्गा मित्र मंडल गांधी नगर द्वारा आयोजित गरबारास में पहुंचकर माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री सुबेंद्र गुर्जर, लोकेश जायसवाल, तेजसिंह हाडा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, पप्पू पुरोहित, देवकन्या मुकेश मीणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपल्व जैन, पवन सोमानी, संजय शर्मा मालिक, प्रवीण सोनी, मनीष वेद, हितेश पेमाल, प्रियेश छाजेड़, संजय पांडे, जयेश वसावा, संतोष लालवानी आदि उपस्थित रहे। इसके पहले नवरात्रि उत्सव के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप देर शाम कालिका माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने मातारानी के दर्शन, वंदन कर आरती की। इसके पश्चात श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मंत्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री राकेश परमार, वार्ड संयोजक राजेश माहेश्वरी, ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतीयानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, पुरण अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, विश्वजीत टंडन, राधावल्लभ पुरोहित सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।