रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में रतलाम में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और भक्ति भाव से मनाई गई। शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में दुग्धाभिषेक और गंगाजल से स्नान कर भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों, शंख और घंटियों के साथ भक्ति रस से सराबोर वातावरण रहा।

इसके पश्चात श्रीराम मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में विप्रजन, महिलाएं, वरिष्ठजन और युवा शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा रास करती नजर आईं और वातावरण “जय परशुराम” के जयकारों से गूंज उठा। चल समारोह मार्ग में कई स्थानों पर समाजजनों द्वारा नमकीन, छाछ और आइसक्रीम से स्वागत किया गया। भक्तिभाव का ऐसा दृश्य बना कि देखने वाले आनंदित हो उठे। चल समारोह के समापन पर परशुराम मंदिर में महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से देवस्वरूपानंद जी महाराज, समाजसेवी प्रमोद व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मुरलीधर चांदनीवाला, अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, शान्तिलाल शर्मा, सुनील गौतम, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉ. गीता देवी दुबे, गरिमा उपाध्याय, उषा दुबे, डॉ. सुलोचना शर्मा, सविता तिवारी, आरती त्रिवेदी, सुषमा नार्मदीय, सीमा सुरोलिया, नमिता शुक्ला, सपना त्रिपाठी, कविता त्रिवेदी, राधा जोशी, शोभा मिश्रा, अर्चना शर्मा, रानू तिवारी, मंजू जोशी, मीना शर्मा, शकुंतला पंड्या, प्रीति व्यास, कोकिला ओझा, हंसा व्यास, प्रथमा कौशिक, रजनी व्यास, कविता कुलकर्णी, चंदा त्रिवेदी, रीटा जोशी, हेमा निरंजनी सहित अनेक महिलाएं और गणमान्यजन मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


