चोरी से सनसनी : चौकीदार कार में और परिवार दुकान के उपर घर में सो रहा था, बदमाशों ने उड़ाए करोड़ों के गहनें

Advertisements
Advertisements

– मध्यप्रदेश के जावरा में वारदात, व्यापारी ने की 11 लाख ईनाम की घोषणा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के जावरा में बीती रात बदमाशों ने सराफा व्यापारी की दुकान में सेंध लगाकर करोड़ों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सराफा पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे और जावरा व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी की दुकान में हुई है। बारिश के चलते चौकीदार कार में और परिवार दुकान के उपर घर में सो रहा था, इस दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों का सुराग मिलने का दावा किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230916 WA0097

जावरा के सराफा बाजार स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर हुई बड़ी  वारदात से सनसनी फैल गई। दरअसल जावरा व्यापारी महासंघ अध्यक्ष कोठारी बड़े सराफा व्यापारी हैं। बदमाशों ने रैकी कर दुकान के पीछे मोहल्ले कमलीपुरा की तरफ से घुसे और चोरी को अंजाम दिया। बीती रात तेज बारिश होने से चौकीदार कार में सो रहा था वहीं परिवार दुकान के उपर बने घर में सोया हुआ था। बदमाशों ने करीब 5 किलों सोने और 4 क्विंटल से अधिक चांदी आभूषण के अलावा कुछ नकदी भी ले गए। बड़ी मात्रा में चोरी को अंजाम देने के दौरान बदमाशों से कुछ ज्वेलरी दुकान के बाहर रास्ते में ही बिखर गई। इस दौरान बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बड़ी चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी कोठारी ने बदमाशों की जानकारी देने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम की घोषणा कर दी है। एसपी लोढ़ा ने बताया पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वारदात में कुछ सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर टीम कार्य कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिन्होंने की पहल उन्हीं की दुकान में बड़ी चोरी
बता दें कुछ महीने पहले ही जावरा में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे सीसीटीवी कैमरों के लिए करीब 25 लाख रुपए व्यापारियों ने एकत्र किए थे। प्रकाश कोठारी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष है तो उन्होने कैमरे लगवाने के लिए राशि एकत्र की थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!