33 C
Ratlām

विधायक क्रिकेट महोत्सव : आतिशबाजी के साथ स्पर्धा की शुरुआत, स्पर्धा में लेंगी 205 टीमें हिस्सा

  • विजेता को 2 लाख और उपविजेता को 1 लाख रुपये के साथ मिलेगी ट्रॉफी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 की शुरुआत नेहरू स्टेडियम में दुधिया रोशनी के बीच हो चुकी है। क्रिकेट महोत्सव की विधिवत घोषणा होते ही ग्राउंड के चारों ओर जोरदार आतिशबाजी हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा टीमों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच की शुरुआत की। क्रिकेट के इस महाकुंभ में 205 टीमों ने हिस्सा लिया है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता को 1 लाख का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी।

स्पर्धा में सेमीफाइनल की टीम को 30 हजार रुपए और क्वार्टर फाइनल की टीम को 15 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। रात्रि कालीन क्वालीफाइंग टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वॉच पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। मैदान पर पहला शुभारंभ मैच रतलाम इंडियन और एमआर 11 के बीच हुआ। कार्यक्रम में शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, अशोक जैन लाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंचल चौहान ने किया जबकि आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना। इस दौरान समिति के मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, निलेश पटेल भी उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!