किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विधायक दिलीप मकवाना ने पहल की है। विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया है।
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मानसून की बेरुखी व अल्प वर्षा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। रतलाम जिले में अल्प वर्षा होने से किसने की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में फसले पूरी तरह से नष्ट होने की स्थिति में है। ऐसे में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विधायक दिलीप मकवाना ने पहल की है। विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया है।

विधायक मकवाना ने पत्र में उल्लेख करते हुए बताया कि उनके द्वारा ग्राम पलदूना व ग्राम नोगांवाकला में प्रशासनिक अमले के साथ सोयाबीन की फसलों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया है। अल्प वर्षा के कारण मुख्य रूप से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं। विधायक मकवाना ने फसलों की स्थिति देख उनके द्वारा किसानों को आश्वासत किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।