26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

तैयारी : विधायक काश्यप ने किया सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान, जिला प्रभारी पांडे्य ने ली बैठक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत 19 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का वर्चस्व स्थापित किया है।
विधायक चेतन्य काश्यप ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की रूप रेखा बताते हुए इसमें हर मोर्चे की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव मंचासीन रहे। इस दौरान रतलााम शहर विधानसभा में निवासरत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network