रतलाम में छेड़छाड़ :  नगर निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर पर गंभीर आरोप, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा

रतलाम में छेड़छाड़ :  नगर निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर पर गंभीर आरोप, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप रतलाम नगर निगम से सेवानिवृत्त इंजीनियर करीब 63 वर्षीय महेंद्र कुमार पिता समरथ जैन पर लगा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
08 01 2024 ratlam nerws 8 jan

थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि आरोपी महेंद्रकुमार जैन के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी है। बालिका अपने माता-पिता के साथ किराये से रहती है। छेड़छाड़ का आरोपी मकान मालिक है। दोपहर के समय आरोपी घर के चढ़ाव पर बालिका के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बालिका की मां ने हरकत को देख शोर मचाया। तब आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगा। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले ही आरोपी नगर निगम से रिटायर्ड हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!