25.2 C
Ratlām

रतलाम में महामंत्र का 5 करोड़ से अधिक जाप : प्राण- प्रतिष्ठा के दौरान श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में कल महाआरती और महाप्रसादी 

रतलाम में महामंत्र का 5 करोड़ से अधिक जाप : प्राण- प्रतिष्ठा के दौरान श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में कल महाआरती और महाप्रसादी 

– श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह निकाली गई भव्य प्रभात फेरी 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रतलाम के श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में सवा करोड़ ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम’’ महामंत्र का जाप 22 दिसंबर से अनवरत चल रहा है। इसमें प्रतिदिन साढ़े पांच लाख से अधिक जाप हो रहे है। अब तक सवा करोड़ जाप के संकल्प को सिद्ध करते हुए पांच करोड़ से अधिक जाप पूर्ण हो गए है। मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी को सुबह 9 बजे जाप संकल्प की हवन के साथ पूर्णाहूति होगी। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा।

श्री मेहंदी कुई बालाजी जन कल्याण न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस महा अनुष्ठान में शहर के सभी भक्त अलग-अलग माला हाथ में लेकर महामंत्र का जाप कर रहे है। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी उत्साह से शामिल हो रहे है। 250 से अधिक भक्तों ने सवा लाख जाप पूर्ण किए है। मंदिर परिसर में जाप का आयोजन प्रातः 7 बजे से आरंभ होता है और रात्रि 11 बजे तक अनवरत चल रहा है। न्यास द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को सुबह 6 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान हवन, आरती, श्रृंगार दर्शन के बाद दोपहर 1 बजे महा आरती की जाएगी एवं भक्तों में प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

न्यास से संरक्षक शैलेन्द्र डागा, अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, उपाध्यक्ष संजय दलाल, सहसचिव पुनित भारद्वाज, दीपक पटेल, गोपाल सैनी, दीपक जोशी, जयपाल चौहान, मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल बारोठिया, हिम्मत सिंह पुरोहित, मंगल चौहान, विजय शर्मा, दीपक सिसौदिया, पंडित नितेश शर्मा, मोहित सोनी, रोहित माली, प्रतीक दलाल, शैलेन्द्र, सौरभ और पुनित आदि ने राम भक्तों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page