Ratlam : बदमाशों का उठक-बैठक लगवाकर जुलूस, राजनीतिक संरक्षण से गरमाया मामला

- मामला छुट्टी पर आए भारतीय सेना के फौजी से मारपीट का

Advertisements
Advertisements
Ratlam Police

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों का सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर जुलूस निकाला। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को कान पकड़वाकर उनके ही क्षेत्र में घुमाया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी सड़क पर उठक-बैठक लगाते हुए नजर आए और अपराध न करना पाप है बोलकर गिड़गिड़ाते रहे। 

ईश्वर नगर से बाजना बस स्टैंड तक निकाला जुलूस

शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश रोहित भूरिया और उसके भाई राहुल भूरिया का जुलूस निकाला। कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया और दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ की गई। जुलूस की शुरुआत ईश्वर नगर स्थित आरोपियों के निवास क्षेत्र से हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें धीरजशाह नगर और टाटा नगर के रास्ते बाजना बस स्टैंड तक लेकर गई। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हलचल मच गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे जवान पर हुआ था हमला

पुलिस के अनुसार, धीरजशाह नगर निवासी भारतीय सेना का एक जवान एक महीने की छुट्टी पर रतलाम आया हुआ था। 7 सितंबर 2026 की रात करीब 11.30 बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर दो पक्षों के बीच विवाद होते देखा। बताया जा रहा है कि जवान ने विवाद को शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया था, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। हमले में जवान के सिर, आंख और कान में गंभीर चोटें आईं थी।

आरोपियों को मिली थी जमानत

घटना के बाद पुलिस ने बदमाश रोहित भूरिया, आमान खान, प्रिंस सिसोदिया और गनी खान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी।

राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से गरमाया मामला

मामले में आरोपियों के सत्ताधारी दल से जुड़े होने के आरोपों के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया था। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की। जवान के साथ हुई मारपीट को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली भी मीडिया के माध्यम से कटघरे में खड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती

मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए पुलिस ने बदमाश रोहित भूरिया और उसके भाई राहुल भूरिया को दोबारा गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से दोनों का सार्वजनिक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान दोनों आरोपी कान पकड़कर चलते और उठक-बैठक लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अपराधियों के बीच कानून का भय कायम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!