फूड पॉइजनिंग : बारात में भोजन से 60 से अधिक बीमार, सैलाना सहित मेडिकल कॉलेज में भर्ती, चार की हालत गंभीर

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के सैलाना से बदनावर तहसील के ग्राम धम्माना गई बारात में दाल-बाफला और लड्डू खाने से करीब 60 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। मरीजों को बदनावर, रतलाम  मेडिकल कॉलेज एवं सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया है। मरीजों में चार की हालत ज्यादा ख़राब बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सैलाना के कीर्ति विहार के समीप रहने वाले लालू राठौर के पुत्र गोविंद की बारात बुधवार सुबह बदनावर तहसील के ग्राम धम्माना में डूंगर सिंह पंवार के यहां गई थी। दूल्हे गोविंद ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि फेरे शुरू होने से पहले बारातियों को भोजन करवाया गया था। फेरे समाप्त होने के बाद बारात वापस सैलाना के लिए विदा हो रही थी कि बारातियों को उल्टी-दस्त होने लगे। मौके पर गांव के एक चिकित्सक से इलाज करवाने के पश्चात बारात सैलाना के रवाना हुई।रतलाम आते-आते सभी बारातियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी।  इसमें 23 लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया एवं सात लोगो को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया है। बारातियों के अनुसार उन्होंने भोजन में दाल बाफले और लड्डू खाए थे।।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह बीमार बाराती सैलाना में भर्ती
बारात में भोजन के बाद सूरज पिता सत्यनरायण गेहलोत (17), सत्यनारायण पिता कारुजी गेहलोत (45), बाबूलाल  पिता सोहन राठौर (40), पायल पिता सोहन राठौर (26), सुहानी पिता दशरथ राठौर (13), रेखा पति दशरथ पडियार (35), कारी बाई पति सोहन राठौर (50) की तबीयत खराब होने पर सैलाना अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक इनमे से चार गंभीर को रतलाम रेफर किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!