24.6 C
Ratlām

चेकिंग में धराये : ढाई लाख से अधिक राशि बरामद, कार सवार युवक बता रहा खुद को व्यापारी

– डीपी ज्वेलर्स के करोड़ो के आभूषण राजस्थान में बरामद होने के बाद सरवन पुलिस को सफलता

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
राजस्थान पुलिस द्वारा डीपी ज्वेलर्स की करोड़ो की सोने – चांदी के आभूषण जब्त करने के बाद रतलाम पुलिस मुस्तैद हो गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरवन थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय मार्ग पर कुंडा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार से 2 लाख 65 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में युवक रुपए साथ में लेकर जाने का कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं कराने पर रुपयों को रतलाम के ट्रेजरी कार्यालय के जमा करवाए गए हैं।

सरवन थाना प्रभारी नीलम चोंगड ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि रतलाम-बांसवाडा मार्ग स्थित कुंडा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान टीम के प्रकाश झोडिया, सरवन थाने के प्रधान आरक्षक बाघसिंह, आरक्षक तूफान सिंह भूरिया ने राजस्थान के अंकित पिता केदारमल गठानी निवासी अशोकनगर ( भीलवाड़ा ) एवं कार चालक आबिद पिता अशरफ अली निवासी सुभाषनगर ( भीलवाड़ा ) के कब्जे से नगद राशि बरामद की है। जांच के दौरान दोनों के पास रुपयों की कोई रसीद प्राप्त नहीं थी। कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों को सैलाना एसडीएम कार्यालय भेजा गया जहां तहसीलदार कैलाश कन्नौज ने पंचनामा बनाया। दोनों को रुपयों के साथ एसएसटी – एफएसटी टीम के सुपुर्द किया। अंकित ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका इलेक्ट्रॉनिक का थोक व्यापार है जो मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में फैला है। इसी की राशि वसूलने के लिए रतलाम गया था और उदयपुर जा रहा था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!