21.3 C
Ratlām

रतलाम जिले में सांसद हादसे का शिकार : बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियों खाई में गिरी

रतलाम जिले में सांसद हादसे का शिकार : बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियों खाई में गिरी

– सरवन पुलिस घटनास्थल पहुंची, सांसद ने वीडियो जारी कर कहा मैं ठीक हूं

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत की स्कॉर्पियो रविवार को रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में सड़क से उतरकर 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे सांसद ने दूसरी गाड़ी में लाकर रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद सांसद ने वीडियो जारी कर कहा “आप सबकी दुआओं से आज बड़ा हादसा होते टला है। किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है।“

रतलाम जिले के शिवगढ के गांव खेरखूटा में आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी चिंतन शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांसवाड़ा सांसद रोत रतलाम आ रहे थे। उनकी कार में ड्रायवर व गनमैन मौजूद थे। राजस्थान बॉर्डर पार कर बांसवाड़ा रोड पर स्थित गांव कुंडा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में गाड़ी 10 फीट खाई में उतर गई। बाइक सवार घटना में घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन के माध्यम से खाई से कार को निकाला गया। वहीं सांसद दूसरी गाड़ी में शिफ्ट हुए। घायल बाइक सवार को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया है। घायल पंकज (30) पिता प्रभुलाल मईड़ा निवासी बावड़ीखेड़ा है। जो कि ठीक है।

सासंद ने वीडियो जारी किया

घटना के बाद सांसद रोत ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि रतलाम में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रात में दिल्ली जाना था। उसी दौरान मध्यप्रदेश व राजस्थान की बॉर्डर पर गाड़ी के सामने एक बाइक लहराते हुए आई। मेरे ड्रायवर ने सतकर्ता पूवर्क बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद भी सामने आ गया। मैरे ड्रायवर ने गाड़ी नीचे उतार दी। हादसा होने से टला। बाइक सवार को कुछ चोटे आई थी। जिसे दूसरी गाड़ी से मैनें स्वयं मेडिकल कॉलेज रतलाम लाकर भर्ती कराया है। वह नशे में था। उसकी तबीयत ठीक है। किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है।

आदिवासी परिवार चिंतन शिविर में जा रहे थे रोत

आदिवासी समाज के ध्यानवीर डामोर ने बताया कि रतलाम के शिवगढ़ के खेरखूटा गांव में आदिवासी परिवार चिंतन शिविर था। जिसमें शामिल होने सांसद राजकुमार रोत आ रहे थे, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में राजस्थान के आसपुर से बाप विधायक उमेश डामोर शामिल हुए थे। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया सासंद की कार खाई में गिरी है। वह सुरक्षित है। सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि शाम 4 बजे सांसद की कार खाई में उतर गई थी। हादसे में बाइक सवार चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे सांसद अपनी दूसरी गाड़ी में रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!