दंपति की रहस्यमयी मौत: पंचेड़ में नवविवाहित जोड़ा फांसी के फंदे पर लटका मिला

दंपति की रहस्यमयी मौत: पंचेड़ में नवविवाहित जोड़ा फांसी के फंदे पर लटका मिला

Advertisements
Advertisements

– हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाना चुनौती, शवों का मेडिकल कॉलेज में हो रहा पोस्टमार्टम

रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज। रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बागरी मोहल्ले में एक नवविवाहित दंपति अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय जितेन्द्र और 21 वर्षीय दुर्गा के रूप में हुई है, जिनकी शादी मात्र चार महीने पहले ही हुई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना की जानकारी सुबह उस वक्त सामने आई जब जितेन्द्र के पिता घर के बाहर खाट पर सोने के बाद दोनों को जगाने अंदर गए। कमरे में बेटे और बहू को फंदे पर झूलता देख वे स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस और रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी ने सोची-समझी साजिश के तहत इन दोनों की हत्या की है? पुलिस ने घटनास्थल से मृतकों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और तकनीकी जांच के साथ परिजनों एवं पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिससे यह रहस्य और भी गहरा हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!