रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आज देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है| भाजपा जो भी आदेश युवा मोर्चा को देगी ,उसे वह बखूबी निभायेगा। भाजपा सबका साथ -सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।भाजपा सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 जैसे कठिन मसले आसानी से हल कर अमिट छाप छोड़ी है।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने रतलाम प्रवास में कही | युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के कार्यालय पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। इससे पहले वे युवा चौपाल में शामिल हुए । चहल ने कहा की प्रदेश भर में पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा चौपाल अभियान प्रारम्भ किया है। उसी कार्यक्रम के तहत वे रतलाम आए है। चहल ने बताया कि युवा चौपाल अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद कर उन्हे पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाकर जोड़ना है। युवा चौपाल को जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने भी संबोधित किया। युवा चौपाल के पश्चात युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री चहल ने सेवा सप्ताह के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सेवा बस्ती में निवासरत कार्यकर्ता अजय गोमे के निवास पर भोजन ग्रहण किया।
यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, जिला प्रभारी शुभम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुकूल सोनी, राकेश पाटीदार , जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, शुभम गुर्जर, जलज सांखला, राहुल रांका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


