राष्ट्रीय महामंत्री का रतलाम दौरा : भाजपा ने राम मंदिर और धारा-370 जैसे कठिन मसले आसानी से किए हल, जिलाध्यक्ष विप्लव ने किया भव्य स्वागत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आज देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है| भाजपा जो भी आदेश युवा मोर्चा को देगी ,उसे वह बखूबी निभायेगा। भाजपा सबका साथ -सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।भाजपा सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 जैसे कठिन मसले आसानी से हल कर अमिट छाप छोड़ी है।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने रतलाम प्रवास में कही | युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के कार्यालय पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। इससे पहले वे युवा चौपाल में शामिल हुए । चहल ने कहा की प्रदेश भर में पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा चौपाल अभियान प्रारम्भ  किया है। उसी कार्यक्रम के तहत वे रतलाम आए है। चहल ने बताया कि युवा चौपाल अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद कर उन्हे पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाकर जोड़ना है। युवा चौपाल को जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने भी संबोधित किया। युवा चौपाल के पश्चात युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री चहल ने सेवा सप्ताह के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सेवा बस्ती में निवासरत कार्यकर्ता अजय गोमे के  निवास पर भोजन ग्रहण किया।
यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई,  युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, जिला प्रभारी शुभम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुकूल सोनी, राकेश पाटीदार , जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, शुभम गुर्जर, जलज सांखला, राहुल रांका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Related articles

विधानसभा – 2023 : अब वोट देगा नहीं बल्कि लेगा गुर्जर समाज, गुर्जर नेता बैंसला ने रतलाम में कही बड़ी बात

रतलाम दौरे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात कीरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय...

महा जनसंपर्क : जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, विधायक मकवाना को दिया आशीर्वाद

- ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ विधायक ने किया भोजनरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।भाजपा के...

साई भंडारा : डीआरएम कार्यालय परिसर में 12 जून को, नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने आबिद हुसैन

- वर्ष -2010 से निरंतर जारी साई भंडारा की तैयारी अंतिम चरण मेंरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम रेल मंडल कार्यालय...

कायाकल्प : जन कल्याणकारी कार्यों को उतारा है धरातल पर, विधायक काश्यप ने कही बात, पढ़े विस्तृत खबर

-  महानगर की तर्ज पर सड़कों का किया जा रहा निर्माण - महापौर पटेलरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कायाकल्प योजना के तहत...
error: Content is protected by VandeMatram News