26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रतलाम : भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा के प्रथम नगर आगमन पर समाज ने किया अभिनंदन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रतलाम : भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा के प्रथम नगर आगमन पर समाज ने किया अभिनंदन

– समाज में हर उस व्यक्ति के साथ जुड़ना है जिसे है समाज की जरूरत बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा के प्रथम रतलाम आगमन पर सिंधी समाज ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संत कंवरराम नगर में गुरुनानक भवन पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा का समाजजन ने भव्य रूप से अभिनंदन किया गया। भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी बताया कि मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

IMG 20240305 WA0076

भारतीय सिंधु सभा के रतलाम इकाई अध्यक्ष राजू मलकानी ने स्वागत उद्बोधन किया एवं उसके पश्चात महामंत्री जयकुमार टेकचंदानीे ने रतलाम में भारतीय सिंधु सभा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि भारतीय सिंधु सभा का उद्देश्य समाज को एकजुट करना एवं समाज के हित के लिए कार्य करना है। उन्होंने समाज जनों से अपील की कि हमें समाज में हर उस व्यक्ति के साथ जुड़ना है जिसे समाज की जरूरत है। सिंधी समाज रतलाम की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा का स्वागत भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा द्वारा भारतीय सिंधु सभा की रतलाम कार्यकारिणी की बैठक को भी मार्गदर्शन दिया। 

IMG 20240305 WA0078

भारतीय  सिंधू समाज रतलाम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा को सम्मान स्वरूप मोमेंटो और श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा द्वारा भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा द्वारा आयोजित मुहजे राम रील  प्रतियोगिता के सेकंड विनर  राशि भाग्यनी व टीम को प्रशस्ति पत्र सहित 3100 रुपए नगद  ईनाम भी प्रदान किया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी , मातृशक्ति एवं युवा साथी मौजूद थे। कार्यक्रम को मंचासीन अतिधि  हीरालाल करमचंदानी व  मुरली अवतानी ने भी संबोधित किया। संचालन हरीश करनानी ने किया एवं अंत में आभार संतोष लालवानी ने माना।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network