26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

चुनावी घमासान : अब 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, विधायक मकवाना की उपस्थिति में ली सदस्यता

विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलने खेल भी शुरू हो गया है। पहले ग्राम घटवास में ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा से कांग्रेस में 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए तो गुणवाद में 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया।

विधायक दिलीप मकवाना ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ़ रहा है। देश में मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई है। भाजपा की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक हितेंद्र सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, मंडल महामंत्री पुखराज जाट, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network