खबर का असर / हर घर तिरंगा अभियान : प्रशासन बैकफूट पर, कर्मचारियों से नहीं ली जाएगी राशि

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अगस्त माह में होने वाले तिरंगा अभियान में कर्मचारियों पर दबाव बना कर ध्वज के लिए ली जा रही राशि अब कर्मचारियों को नहीं देना पड़ेगी। कर्मचारियों पर किसी प्रकार का दबाव नही रहेगा। जो सहयोग कर सकता है वह स्वैच्छिक कर सकता है। यह बात कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने सभी कर्मचारी संगठनों की बैठक लेकर कहीं।
मालूम हो की भारत सरकार द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान में ध्वज खरीदने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभागीय अधिकारियों के मार्फ़त प्रत्येक कर्मचारी से 500 व जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 5000 से 6000 रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा था। यहां तक राशि लेने के लिए कोई एकरूपता नही थी।

इस मुद्दे को लेकर वंदेमातरम् न्यूज द्वारा लगातार खबर का प्रकाशन किया गया। इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को कलेक्टर ने सभी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया कि जबर्दस्ती कोई राशि नहीं लेगा। जिसको राष्ट्र हित के लिए सहयोग करना है वह स्वेच्छा से जनसहयोग कर सकता है। कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा जबरन राशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। कई कर्मचारी राशि दे भी चुके है। जो राशि दी गई है उसे लौटाया जाए। कर्मचारी नेताओं ने आश्वस्त किया गया कि वह अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे। इस दौरान जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, संघों के पदाधिकारियों के अलावा सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, एनआरएलएम के हिमांशु शुक्ला भी उपस्थित थे।


इन संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक दीपक सुराणा, कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के वरुण शर्मा, सुधीरसिंह सिसोदिया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के शरद शुक्ला, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष आर.एन.केरावत, इंजीनियरिंग संघ के मनोज जैन, आईटीआई कर्मचारी संघ के अभिजीत दुबे, आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष श्री सुनील गौड़, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सुशील शुक्ला, लघु वेतन कर्मचारी संघ के दीपक छपरी, प्रमोद पाठक, सुरेश जोशी, चरणसिंह चौधरी, आराधना निगुड़कर, मनोज जैन, जितेन्द्र चौहान, हेमंत राय, अध्यापक महासंघ की निशा पवार, संजय मेहता, आजाद शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील के गोंड, नर्सिंग एसोसिएशन की सुश्री जीनत स्टीफन, सुश्री नीना रावत, संजय वोहरा आदि उपस्थित थे।

Mahila Baal Vikas 3
फोटो : प्रशासन की अभियान की तैयारी जोरों पर
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!