वाहन चोर सक्रिय : सैलाना में सुबह करीब 4 बजे 5 लाख रुपये की पिकअप चोरी, खेतों से मोटर चोरियों की पुलिस ने अभी तक नहीं की FIR

Advertisements
Advertisements

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।

नगर के बजरंग चौक से बुधवार तड़के 4 बजे पिकअप वाहन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर पिकअप ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कबाड़े का कार्य करने वाले सदर बाजार निवासी बाबूलाल पिता रामेश्वर परिहार की पिकअप मस्जिद चौराहे स्थित बजरंग चौक से चोरी हो गई है। चोरी गई पिकअप (क्रमांक एम.पी.43 जी 1151) की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पखवाड़े भर पूर्व किसानों के खेत से 5 मोटर पम्प चोरी के मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जांच अधिकारी ध्यानसिंह सोलंकी ने बताया की मदरसे की बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर पिकअप ले जाते हुए कैद हुआ है। चोर कैमरे में स्प्ष्ट दिखाई नहीं देने के कारण पुलिस टीम क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरे को भी तलाश रही है। सोलंकी के अनुसार वाहन मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर में इन दिनों चोरों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करते हुए आतंक मचा रखा है। करीब 15 दिनों के भीतर रतलाम-बांसवाड़ा बायपास मार्ग स्थित शिकारवाड़ी तालाब से 2 बार करीब 5 मोटर पंप चोरी हो चुके है। अभी तक इन मामलों में सैलाना पुलिस के हाथों कोई भी महत्त्वपूर्ण सुराग हाथ नही लगे है। इधर चोरी गए मोटर पंप मालिक किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया की केवल आवेदन लेकर पुलिस ने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है। उक्त प्रकरणों में मोटर पंप चोरी की अभी तक एफआईआर भी दर्ज नही की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!