बदमाशों का निकाला जुलूस : नॉनवेज खिलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची पुलिस, बदमाश बम के खिलाफ जिलाबदर उल्लंघन की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चार दिन पूर्व व्यस्तम बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों की रंगदारी और जैन समाज के युवक को जबरन नॉनवेज खिलाने की कोशिश करने वाले शेष दो गिरफ्तार आरोपियों का माणकचौक पुलिस ने रविवार को जुलूस निकाला। पैदल-पैदल घटनास्थल लेकर घास बाजार पहुंची पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी मुंह लटकाए चलते नजर आए। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि मेहताजी का वास निवासी प्रापर्टी व्यवसायी यश पिता अशोक कुमार गांधी (30) बुधवार रात करीब 10.30 बजे घास बाजार स्थित लुणावत मार्केट के बाहर खड़े होकर दोस्तों से बात कर रहा था। इस दौरान आरोपी अजय उर्फ अज्जू यादव, जिलाबदर राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम बना एवं कमल उर्फ कमलेश गुर्जर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। तीनों आरोपियों ने पहले फरियादी यश गांधी से रुपए मांगे। नहीं देने पर बदमाश अज्जू व बम बना ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। बीच-बचाव करने के दौरान यश के दोस्त लक्की पिता विजय कुमार जैन निवासी घास बाजार व नितेश पोखरना को भी चोट पहुंची थी। आरोपियों ने रंगदारी के दौरान फरियादी यश को पॉलीथिन में लाई नॉनवेज सब्जी गरम करके लाने के लिए कहा था और मना करने पर उसके ऊपर फेंककर जबदस्ती खिलाने की कोशिश भी की थी। इससे जैन समाज में आक्रोश पनपा था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर सीएसपी हेमंत चौहान से मांग भी की गई थी।

तीनों आरोपी हो चुके गिरफ्तार
आरोपी कमल उर्फ कमलेश गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अज्जू उर्फ अजय व राहुल उर्फ बम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी राहुल उर्फ बम के खिलाफ जिलाबदर उल्लंघन की कार्रवाई भी की गई है। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए हैं। – अनुराग यादव, टीआई-माणकचौक थाना 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!