29.5 C
Ratlām

करोड़ों रुपए के सोने का मामला : पुलिस ने जब्ती में लिया सोना, एजेंसियों ने रतलाम पहुंच शुरू की जांच

– मुंबई से लाया गया 13 किलो सोना जब्ती के बाद सराफा में हडक़ंप


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मुंबई से रतलाम लाए जा रहे 13 किलो सोने को पुलिस ने जब्त कर लिया है। करोड़ों रुपए के मामले में अब एजेंसी डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) और कस्टम विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि पूरे विषय में विभिन्न मुद्दों पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी मात्रा में रतलाम, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा एवं खाचरौद के व्यापारियों का करीब 9 करोड़ रुपए की लागत का सोना जब्ती के बाद सराफा में हडक़ंप है। 

गौरतलब है कि शनिवार सुबह दो युवकों को थाना स्टेशन रोड ने हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सुभाष पिता शैतानराम वर्मा निवासी रामपुरा, तहसील श्रीमाधोपुर सीकर (राजस्थान) तथा दूसरा युवक प्रवीण पिता राम निवास सैनी निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) हैं। यह दोनों कोरियर कंपनी के युवक बताए गए हैं, जो कि मुंबई से रतलाम सोना लाने का कार्य करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके पास से 9 करोड़ रुपए लागत का बड़ी मात्रा में 13 किलों सोना जब्त किया था। सोना पकडऩे की सूचना पर शनिवार को रतलाम के सराफा व्यापारी भी पुलिस थाने पहुंचे थे। इसके बाद व्यापारियों ने बिल दिखाकर सोना वापस लेने की कोशिश भी की। बताया जाता है कि पुलिस ने अब जब्त सोना सीआरपीसी में कार्रवाई करते हुए अपने पास रखा है।  इधर बड़ी मात्रा में सोना मिलने के बाद एजेंसियां भी हरकत में आ गई है। जीएसटी के बाद अभी राजस्व खुफिया विभाग के अलावा कस्टम विभाग ने भी अपने-अपने स्तर पर मामले में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार युवकों के पास बैग में सोने से भरे कुल 107 पार्सल मिले थे। अब एजेंसियों पर जिला पुलिस की निगाहें टिकी हैं कि वह जांच किन-किन बिंदुओं में और कब तक पूरी करेगी। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटेगी।   


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!