रतलाम में बच्चों को घटिया साइकिल : विद्यार्थियों को हल्की क्वालिटी साइकिल पर विधायक ने खड़े किए सवाल

रतलाम में बच्चों को घटिया साइकिल : विद्यार्थियों को हल्की क्वालिटी साइकिल पर विधायक ने खड़े किए सवाल

– सैलाना विधायक कमलेश्वर का भ्रष्ट कार्य प्रणाली पर शक, जताई आपत्ति 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को शासकीय योजनांतर्गत वितरण की जाने वाली साइकिलों की घटियां क्वालिटी ने एक बार फिर जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पिछले वर्ष स्कूलों में मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए की धांधली के बाद अबकी बार घटिया साइकल खरीदी के आरोप लगे हैं। मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उच्च स्तरीय जांच कराने हेतु टीम गठित किये जाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। 

विधायक डोडियार ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय स्कूलों में मेरे द्वारा स्वयं देखा गया कि स्थानीय शासकीय स्कूलों को छात्र-छात्राओं जो शासकीय योजनांतर्गत साइकिलों का वितरण किया जा रहा है, उन साइकिलों में जो फ्रेम है उसमें घटियां क्वालिटी का लोहा लगा हुआ है। इसके अलावा उक्त साइकिलें वजन में अत्यंत हल्की है तथा टायर ट्यूब की भी कोई गुणवत्ता नहीं है। ऐसी स्थिति में उक्त साइकिल सप्लाई करने वाली कम्पनी फर्म ठेकेदार द्वारा शासकीय योजना की राशि घटिया क्वालिटी की साइकिल सप्लाई कर प्राप्त कर ली है। उक्त साइकिलों की क्वालिटी बाजार में मिलने वाली की तुलना में अत्यंत घटियां है ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राएं कैसे उक्त घटियां साइकिलों से स्कूल पहुंचेंगे यह विचारणीय प्रश्न है। मामले में विधायक डोडियार ने कलेक्टर को  सैलाना विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को वितरण हेतु जो घटियां क्वालिटी की साइकिल वितरण की गई है। उक्त सभी साइकिलों की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच हेतु एक तकनीकी अधिकारियों की जांच टीम गठित करने की मांग की है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!