प्रतिभा सम्मान : विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले समाजजनों को पोरवाल श्री सम्मान से नवाजा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम पोरवाल परिवार द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले समाजजनों को स्वर्गीय रामचंद्र- मीना देवी पोरवाल स्मृति “पोरवाल श्री सम्मान” दिया जाता है। इसरथूनी गणेश मंदिर पर आयोजित समारोह के दौरान समाज की विभिन्न हस्तियों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजक राकेश पोरवाल ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संबोधित करते हुए आयोजक राकेश पोरवाल ने कहा कि समाजजन विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत से उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं अच्छा व्यक्ति वह होता है जो मेहनत करके अपने बलबूते पर कुछ कर गुजरता है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करता है। समाजजनों ने इसी तरह मेहनत करके विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की, इसके लिए वे बधाई के प्राप्त पात्र हैं।

IMG 20220829 WA0352

कार्यक्रम में निलेश धनोतिया (रेलवे क्षेत्र), धर्मेंद्र मंडवारिया (शिक्षा क्षेत्र), राजेंद्र चौधरी (समाज सेवा), पावनी मजावदिया (आर्टिस्ट), संजय मजावदिया, मंजू सेठिया, नूतन गुप्ता मजावदिया (सेवा क्षेत्र) को सम्मान पत्र देकर “पोरवाल श्री सम्मान” से सम्मानित किया।

निर्णायक डॉ गोपाल मजावदिया, अखिलेश गुप्ता, सुनील पोरवाल भगत, अनीता गुप्ता थी। संचालन पूर्णिमा फक्या ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष लता सेठिया, पोरवाल युवा मंच अध्यक्ष प्रवीण फरक्या, सोशल ग्रुप संयोजक ओपी पोरवाल, अध्यक्ष प्रतीक मजावदिया, सचिव अविनाश पोरवाल फरनाखेड़ी, मेहंदीपुर बालाजी जनकल्याण न्यास के संजय दलाल, उषा पोरवाल, कविता मेहता, श्याम पोरवाल, पुष्पा पोरवाल, तरुण पोरवाल, विकास पोरवाल, सुधीर गुप्ता, निलेश पोरवाल, योगेंद्र दलाल, राकेश गुप्ता, आरपी घटिया, सुनील सेठिया, पंकज पोरवाल, राकेश पोरवाल बालाजी सहित समाज जन मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!