29.7 C
Ratlām
Sunday, September 24, 2023

स्नेह सम्मेलन : युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. खरे ने भक्त हनुमानजी की तरह दी कार्य की प्रेरणा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में कार्यक्रम

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीति सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तितरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का “स्नेह सम्मेलन” आयोजित किया गया।  इसमें प्रदेश युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन की दृष्टि से मंडल अध्यक्ष से चर्चा करके विधानसभा की स्थिति भी समझी।खरे ने कार्यकर्ताओं को भक्त हनुमान जी की तरह कार्य करने की प्रेरणा देते हुए रामायण का एक प्रसंग भी सुनाया।

- Advertisement -
IMG 20230420 104155
स्नेह सम्मेलन : युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. खरे ने भक्त हनुमानजी की तरह दी कार्य की प्रेरणा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में कार्यक्रम 3

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने भाजपा की रीति नीति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की बात करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनजाति समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। सांसद गुमान सिंह डामोर एवं ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का मिलकर निदान करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आपके ही सहयोग से विधायक सांसद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हैं।
इसके अलावा मंच पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकामसिंह रावत, पूर्व विधायक सैलाना संगीता चारेल, मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, मोर्चा जिला महामंत्री विकास पारगी,  पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राजेंद्र लाला जाट, धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा मईडा, पार्षद अनीता कटारा, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, बद्रीलाल डोडियार आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
IMG 20230420 104253
स्नेह सम्मेलन : युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. खरे ने भक्त हनुमानजी की तरह दी कार्य की प्रेरणा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में कार्यक्रम 4

खरे का ग्रामीण विधायक ने सरवड़ में किया स्वागत
रतलाम ग्रामीण में आयोजित स्नेह सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे का ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने सरवड़ में स्वागत किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर , अजजा प्रदेश महामंत्री मुकाम सिंह, सैलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा जिला अध्यक्ष शंभू मौजूद थे।

- Advertisement -


- Advertisement -
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News