13.1 C
Ratlām

रतलाम में आक्रोश रैली 3 दिसम्बर को :  बांग्लादेश में हिंदू समाज और संतो पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर पनपा आक्रोश

रतलाम में आक्रोश रैली 3 दिसम्बर को :  बांग्लादेश में हिंदू समाज और संतो पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर पनपा आक्रोश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ रतलाम में सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है। सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले 3 दिसम्बर 2024 को होने वाली आक्रोश रैली में जिले भर के हिन्दूओ को एकजूट होकर शामिल होने का आह्वान किया गया है। 

रविवार को सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधियो ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। मुख्य रूप से श्रृंगेरीमठ के मठाधीश श्रृंगेरी मठ के आत्मानंद सरस्वतीजी, अंखड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप महाराज, श्री स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ वृंदावन के स्वामी नारायणगिरीजी, दत्त अखाड़ा उज्जैन के नीलभारती, हिन्दू जनचेतना मंच के राजेश कटारिया, सिक्ख समाज के सचिव कवंलजीत सिंह मंचासीन रहे। महंत आत्मानंदजी सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस देश को हमने स्वतंत्र कराया वहां आज हमारे ही हिन्दूओ की निर्मम हत्या हो रही है। बांग्लादेश में जब से सियासी पासा पलटा है, हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। संतो पर झुठे मुकदमें लादे जा रहे है और बहन बेटिया सुरक्षित नही है। इस अत्याचार के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठानी होगी।

देश भर के समस्त हिंदू समाज है आहत

अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप महाराज ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमले होना चिंतनीय हैं। बांग्लादेश में हिंदू घरों और जमीनों को साजिश के तहत छीनने और जबरन देश छुड़वाने की कोशिशें हो रही हैं। बांग्लादेश की पिछली सरकारें धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हमलों के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम रही हैं। इससे देश भर के समस्त हिंदू समाज आहत हुआ है। सिक्खसमाज के सचिव कवंलजीतसिंह ने कहा बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर लगातार अमानवीय अत्याचार हो रहे है, जो अब असहनीय है। विश्व में ध्यान आकर्षित करने के लिए अब उठ खड़े होने की सर्व हिन्दू समाज को आवश्यकता है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!