पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने मनाया आजादी का पर्व, WRMS & WREU की सदस्यता से रेल कर्मचारियों ने दिया त्यागपत्र

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक ईकाई भारतीय रेल मजदूर संघ से संबंद्ध पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। रतलाम शहर के अलकापुरी से तिरंगा ध्वज के साथ रैली निकाली गई। रेलवे स्टेशन पर राष्ट्र गान के साथ समापन हुआ। इस दौरान रतलाम लोकोमोटीव केयर सेन्टर में कार्यरत रेल कर्मचारियों ने रेलवे के कर्मचारी संगठन वेरेमसं व वेरेएयू से त्याग पत्र देकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार मीना की अध्यक्षता में पीआरपीके की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा, जोनल सहा. महामंत्री पुष्पेन्द्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मीना, मंडल मंत्री प्रशान्त पाण्डे. उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, सहा. सचिव मुकेश चन्द्र मीना, उपाध्यक्ष बृजेश पाण्डे, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, टीएमसी शाखा सचिव बाबूलाल मीणा, इंजीनियर शाखा सचिव राजेश कुमार यादव, टीआरडी शाखा सचिव संजय सिंह राठौर, धर्मेंद्र कुमार एलएमसीसीआर शाखा सचिव राधेश्याम नापीत, रामस्वरूप मीना, सुजीत शर्मा मीडिया प्रभारी, सुषमा राठौर महिला मंडल अध्यक्ष व अन्य पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद के पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं रैली में शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पैद चलकर तिरंगा झंडे के साथ रैली निकाली। दिनेश भवरिया, माधुरी पारीक व अंजली ने वन्देमातरम् व राष्ट्र गान के साथ समापन किया।

कार्यशैली से तंग आकर दिया त्यागपत्र

IMG 20220816 WA0213

जिन कर्मचारीयो ने दोनों मान्यता प्राप्त संगठन WRMS & WREU की सदस्यता त्याग पत्र दिया उनमें WRMS युवा शाखा सचिव बन्टी मीणा, वेरेमसं शंकरलाल मीणा, अनिल कुमार, मेघराज मीणा, रामचंद्र मीणा, दशरथ यादव, धर्मसिंह मीना, हेतराम विश्नोई, शेरसिंह मीणा एवं वेरेएयू के रवि कुमार मीना, निलेश कुमार ने संगठन की कार्यशैली से तंग आकर सभी पदों से त्यागपत्र देकर परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

इसके बाद लोकोमोटीव केयर सेन्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राधेश्याम नापीत शाखा सचिव, बन्टी मीना शाखा अध्यक्ष, दशरथ यादव कार्यकारी अध्यक्ष, शाखा उपाध्यक्ष रवि मीना आदि को शामिल किया गया। सभी लोकोमोटीव केयर सेन्टर के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत प्रशान्त पाण्डे, पुष्पेन्द्र पाराशर, मुकेश कुमार मीना, अनिल उपाध्याय, रनिंग शाखा से  रविशंकर मीणा, संजय सिंह राठौर गोकुल सिंह आदि ने किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!