रतलाम में नशे के खिलाफ आवाज़ उठाना पड़ा भारी : एमडी बेचने से इनकार करने पर युवक पर चाकू से हमला

रतलाम में नशे के खिलाफ आवाज़ उठाना पड़ा भारी : एमडी बेचने से इनकार करने पर युवक पर चाकू से हमला

Advertisements
Advertisements

– पुलिस घटना को बता रही आपसी विवाद, परिजनों ने लगाए पुलिस की नाकामी पर आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय में सूखे नशे (एमडी) का अवैध कारोबार एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एमडी बेचने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को “सामान्य चर्चा के दौरान हुआ विवाद” बता रही है, जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना न्यूकाजीपुरा, लालजी के बाग क्षेत्र की है। दानीपुरा जयभारत नगर निवासी शाहबाज उर्फ शाहरुख (28) पुत्र शकील खान मंगलवार रात जमातखाना से शादी में खाना खाकर लौट रहा था। उसके परिवार के सदस्य आगे निकल गए थे, वह पीछे रह गया। तभी अलफेज नामक बदमाश ने अपने दो भाइयों फरीद और शाहरुख के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शाहबाज की जांघ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रतलाम में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जान पर बन आती है, और अपराधी खुलेआम घूमते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह सख्त कदम उठाकर इस गंदे कारोबार को जड़ से खत्म करे। खास बात यह है कि पुलिस जानलेवा हमले की वारदात को आपसी रंजिश बताकर अपनी नाकामी छिपा रही है, जबकि वारदात के शिकार परिजन ने अपने बेटे पर बदमाशों द्वारा दवाब बनाकर नशा बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पीड़ित के पिता का बेबाक आरोप

घायल के पिता शरीफ खान ने बताया कि हमलावर युवक इलाके में एमडी जैसे खतरनाक नशे का कारोबार करते हैं। उनका बेटा कई बार इन्हें ऐसा करने से मना कर चुका था। इसी रंजिश के चलते तीनों भाइयों ने शाहबाज पर हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावरों में से एक आरोपी फरीद कुछ दिन पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल से छूटा है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सूखे नशे का अवैध करोबार फिर से काफी बढ़ चुका है।  घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जागी स्टेशन रोड पुलिस ने हमले में शामिल बदमाश अलफेज खान, फरीद, और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि चाकू अलफेज ने मारा था, जबकि बाकी दोनों ने शाहबाज को पकड़ रखा था। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!