Ratlam : 2021 के खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज। वर्तमान में प्रदेश के खिलाडी लगातार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जापान के टोक्यो शहर में 23 जुलाई 2021से शुरू हो रहे खेलों के महाकुम्भ ऑलम्पिक में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और हॉकी के विवेक सागर और रानी खोखर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करेंगे। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य खेल पुरस्कार राशि को दोगुना तथा विक्रम और एकलव्य पुरस्कार में साहसिक खेलों को शामिल किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब दोगुना कर दिया है। अब एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रम, विश्वमित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (प्रत्येक) के लिए दो लाख रूपये प्रदान किए जाएगें। पूर्व में एकलव्य के लिए 50 हजार तथा शेष पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती थी।

ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों एकलव्य, विक्रम, विश्वमित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम अचिवमेंट तथा स्व.श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2021 तक आमंत्रित किए गए है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नवीन पुरस्कार नियम 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, इसका मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस वर्ष नवीन पुरस्कार नियम अनुसार विगत 5 वर्षो में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

खेल पुरस्कार वर्ष 2021 संबंधी पात्रता एवं आवश्यक जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक को अपनी प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति के साथ संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!