12.5 C
Ratlām

रतलाम : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया ‘विजयोत्सव’, NEET चयनित विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

रतलाम : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया 'विजयोत्सव', NEET चयनित विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा NEET परीक्षा 2019 से 2024 तक चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में बड़बड़ स्थित जानकी मंडप में विजयोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और गुरुजन भी मौजूद थे। पारंपरिक परिधानों में सजे कुछ अभिभावक गर्व से अपनी संतान को डॉक्टर बनते देख अभिभूत नजर आए।

IMG 20250409 WA0011

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सादाब अहमद सिद्दिकी (कमिश्नर, आबकारी विभाग, रतलाम) और डॉ. गोपाल यादव (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रतलाम) रहे। विशिष्ट अतिथियों में वैभव उपाध्याय (डीसीएमआई, रेलवे मंडल रतलाम) तथा डॉ. सोनी यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ, रतलाम) उपस्थित थे। डॉ. सिद्दिकी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों क्योंकि इस परीक्षा में शामिल होना ही एक बड़ा साहस है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों को ‘100% 24 कैरेट सोने जैसा’ करार दिया। डॉ. गोपाल यादव ने विद्यार्थियों को संकल्प और निरंतर मेहनत की प्रेरणा दी। वहीं रेलवे अधिकारी वैभव उपाध्याय ने संस्थान की प्रगति को “वटवृक्ष का रूप ले चुकी नींव” बताया।

संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश

संस्थान की कार्यशैली, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर डॉ. राकेश कुमावत ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास जैन और डॉ. आदर्श द्विवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिमेष कुमावत ने किया।

सम्मानित हुए ये चयनित विद्यार्थी

रतलाम : दिव्यांशी परिहार, प्रियंका भाटी, श्रेया भौरसिया, संदीप राठौड़, प्रद्युम्न कुमावत, निखिल वर्मा, सुजल रायकवर, दक्ष पाटीदार, भूमि मिलावट, रूमेजा कुरेशी, अक्षा कुरेशी। कारोदा-रतलाम : प्रतिभा पाटीदार। सरवड़: संजय डामोर।सैलाना : चेतना डिंडोर। थांदला : रिया भूरिया, खुशबू मईड़ा, महेश गणावा, धुम्मा खड़िया। मेघनगर : पायल डामोर, अंजलि कोठारी। झाबुआ : रितिका बाबेरिया, नीलम मुनिया, सलोमी भूरिया, नीरज खराड़ी। उज्जैन : जया पाटीदार, प्रधान सिंह रापणी। बदनावर : लाखन परमार। आमला : प्राची यादव। बडावदा : शिवांगी पडियार। नीमच : नंदनी बौहान। निम्बोद : दिव्या पोरवाल। पिपलौदा : पीयूष धाकड़। कंचन खेड़ी : सलोनी मालवीय। शिवगढ़ : पायल डामोर। धमनियां : पलक यादव। पेटलावद : रिद्धि मूलेवा। प्रतापगढ़ : समकित जैन। महू : अदिति सिंह। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!