24.6 C
Ratlām

रतलाम भी मंत्रिमंडल में शामिल  : शपथ के लिए विधायक काश्यप के पास पहुंचा राजभवन से फोन

रतलाम भी मंत्रिमंडल में शामिल  : शपथ के लिए विधायक काश्यप के पास पहुंचा राजभवन से फोन

– विधायक काश्यप के निवास पर खुशी का माहौल, समर्थकों का लगने लगा तांता 

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर 3.30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सुबह सीएम मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचे और उन्हें मंत्रियों की सूची सौंप दी। इसके बाद से राजभवन से विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मोहन के मंत्रिमंडल में रतलाम को भी शामिल किया गया है। विधायक चेतन्य काश्यप के पास भी शपथ के लिए राजभवन से फोन पर सूचना प्राप्त हुई है।

मंत्रिमंडल से 12 दिन पूर्व दिसंबर को सीएम यादव के साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। माना जा रहा है कि करीब 28 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, इनमें 20 कैबिनेट, 6 को राज्य मंत्री और 2 को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, महामहिम हमारे नए मंत्रीमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल गठन के साथ प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करेगा।

 इन विधायकों को फोन पहुंचने की सूचना

– कैलाश विजयवर्गीय

– प्रहलाद सिंह पटेल

– राकेश सिंह

– राव उदय प्रताप सिंह

– विश्वास सारंग

– तुलसी सिलावट

– राकेश शुक्ला

– नारायण सिंह कुशवाहा

– प्रदुमन तोमर

– कृष्णा गौर

– इंदल सिंह कंसाना

– संपतिया उईके

– ब्रजेंद्र प्रताप सिंह

– चेतन कश्यप

– इंदर सिंह परमार

– अर्चना चिटनिस


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!