रतलाम : मोटर शोरूम में बड़ी चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मोटर शोरूम में बड़ी चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम पुलिस ने पटेल मोटर्स और टाटा शोरूम में हुई चोरी का पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी के 76 हजार 300 रुपए बरामद हुए हैं। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 हजार रुपए की बरामदगी की जा चुकी थी।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि 11 जनवरी 2025 को फरियादी अभिनव जैन (कैशियर, पटेल मोटर बॉडी शॉप, रतलाम) ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की रात को शोरूम में रखे 7 हजार 586 रुपए और एक थैली में रखे 84 हजार रुपए चोरी हो गए। अगली सुबह जब कार्यालय खोला गया तो तिजोरी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे कुल 7 लाख 84 हजार 586 रुपए गायब थे। इसके अलावा पास के टाटा शोरूम में भी चोरी की वारदात हुई थी। इस शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने विभिन्न धारा 331(4), 305 (ए) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


पुलिस जांच और कार्रवाई
एसपी कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने मामले में विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन संदिग्ध चोरी करते हुए नजर आए। मुखबिर तंत्र के जरिए तीनों आरोपियों की पहचान की गई। पहले पुलिस ने करण जाधव और राज यादव दोनों निवासी खंडवा को गिरफ्तार किया, जिन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनसे 35 हजार रुपएबरामद किए। तीसरा फरार आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स को 25 मार्च 2025 को गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 76 हजार 300 रुपए बरामद किए। गिरफ्तार तीसरे आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स पर उमरगाम (वलसाड, गुजरात) में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, मारपीट, नकबजनी शामिल हैं।रत्नागिरी (महाराष्ट्र) में भी नकबजनी का एक मामला दर्ज है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!