रतलाम : पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत का बुक बैंक शुरू, पहले दिन 100 लोगों ने लिया लाभ

रतलाम : पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत का बुक बैंक शुरू, पहले दिन 100 लोगों ने लिया लाभ

Advertisements
Advertisements

– रियायती दरों पर कॉपियों व स्टेशनी की भी व्यवस्था, इसकी राशि गौ सेवा में होगी उपयोग 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पालक संघ और अखिल भारतीय ग्रहक पंचायत का बुक बैंक शुरू हो गया। पहले दिन 100 अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मौजूदा शिक्षण सत्र की किताबें जमा कराई और अगली कक्षा की प्राप्त की। इस बार सामाजिक संस्था द्वारा बुक बैंक के पास ही रियायती दरों पर कॉपियों उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पालक संघ एवं अखिल भारतीय ग्राहक द्वारा लगातार 10वें वर्ष भी बुक बैंक संचालित किया जा रहा है। यह टीआईटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पीछे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय ‘दत्त कृपा’ पर संचालित हो रहा है। 22 मार्च से शुरू हुआ बुक बैंक 29 मार्च तक चलेगा जहां शाम 5.00 से 8.00 बजे तक किताबें जमा कराई और प्राप्त की जा सकती है। पहले दिन 100 लोगों ने किताबें जमा करवाईं और प्राप्त भी की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पहले आओ – पहले पाओ की तर्ज पर वितरण

इस बार किताबों का वितरण पहले आओ – पहले पाओ की तर्ज पर हो रहा है। किताबें जमा कराने का सिलसिला 13 मार्च को ही शुरू हो गया था। जमा कराने वालों को टोकन भी जारी किए गए। पहले जमा कराने वालों को प्राथमिकता के आधार पर किताबों का वितरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था को लोगों द्वारा सहारा जा रहा है।

सेवा का एक और प्रकल्प

पालक संघ और ग्राहक पंचायत द्वारा एक और सद्प्रयास किया गया है। बुक बैंक के साथ ही  ग्राहक को बाजार से लगभग 30 से 40 प्रतिशत छूट पर कॉपी प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था भी की है। इसके लिए मांगल्य मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्टेशनरी का की एक स्टॉल बुक बैंक के बाहर ही लगाई गई है। खास बात यह है कि इस स्टेशनरी की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला में गौ सेवा के लिए किया जाएगा।

ये जुटे हैं सेवा प्रकल्प में

निःस्वार्थ भाव से हो रही इस सेवा में पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संयोजक अनुराग लोखंडे, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, नीरज कुमार शुक्ला, राजेश व्यास, रूपसिंह बघेल, पारस कसेरा, नीतेश कटारिया सहित अन्य सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!