रतलाम : शो-रूम संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस 

रतलाम : शो-रूम संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस

– मामला ई-बाइक ब्लास्ट से 11 साल की बच्ची की मौत का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। तीन माह पूर्व रतलाम में ई-बाइक में चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से घर में आग लग गई थी, जिसमें 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ई-बाइक शो-रूम संचालक इब्राहिम पिता आबिद हुसैन पेटलावदवाला निवासी चांदनी चौक, रतलाम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

यह हादसा 4 जनवरी – 2025 की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत पीएंडटी कॉलोनी में हुआ था। भागवत मोरे के घर के पोर्च में रखी इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-बाइक) चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गई। इससे पूरे घर में आग लग गई। हादसे में भागवत मोरे और उनकी 11 साल की नातिन अंतरा पिता दीपक चौधरी (निवासी वड़ोदरा, गुजरात) बुरी तरह झुलस गए थे। अंतरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुजरात लौटने से पहले हो गया हादसा

हादसे का शिकार हुई अंतरा अपनी मां के साथ वड़ोदरा (गुजरात) से नाना के घर आई थी। हादसे के अगले दिन उसे वापस जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। आग लगने के बाद अंतरा धुएं के कारण बेहोश हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी कजिन लावण्या (12) भी झुलस गई थी।

दो दिन पहले सुधरवाई थी ई-बाइक

परिजनों के अनुसार, हादसे के समय पोर्च में एक अन्य स्कूटर और ई-बाइक खड़ी थी। ई-बाइक चार्ज हो रही थी, तभी अचानक आग लग गई और उसने पास के अन्य वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई। परिजन किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अंतरा अंदर ही रह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

शो-रूम संचालक के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मित्र निवास रोड स्थित ई-बाइक शो-रूम संचालक व कंपनी को नोटिस जारी किया था। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद शो-रूम संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 125(a) के तहत केस दर्ज किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!