23.3 C
Ratlām

रतलाम कलेक्टर का एक्शन : आचार संहिता के बाद पहली जनसुनवाई पर कलेक्टर नाराज, निगम आयुक्त को फोन कर बुलवाया  

–  लापरवाह अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का जारी किया फरमान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार से शुरू हुई जनसुनवाई को लेकर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार सख्त तेवर में नजर आए। मंगलवार को जनसुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए हैं। वहीं समय पर नहीं पहुंचे रतलाम निगम आयुक्त को फोन कर सुनवाई में बुलवाया।

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार  द्वारा आचार संहिता के बाद और अपने कार्यकाल की पहली जनसुनवाई मंगलवार को निर्धारित समय पर शुरू की।जनसुनवाई में कुछ अधिकारियों के समय पर उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त एपी सिंह गहरवार भी जनसुनवाई में नियत समय पर जब नहीं पहुंचे तो कलेक्टर ने उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अधिकारी से फोन लगवाकर बुलवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। छोटी-छोटी समस्याओं का उसी दिन निराकरण करने के भी निर्देश दिए, जिससे शिकायकर्ता संतुष्ट हो सके। 

अफसरों को फटकार नही चलेगी औपचारिकता 

कलेक्टर लाक्षाकार ने मीडिया से कहा कि यह समेकित जनसुनवाई है जो कलेक्टर द्वारा ली जाती है। समस्त अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं जनसुनवाई में उपस्थित रहे या अपने किसी सक्षम प्रतिनिधि को भेजें, ताकि मौके पर ही समस्या का निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी कारणवश अधिकारी स्वयं नहीं आ पाते हैं तो ऐसे अधिकारी को जनसुनवाई में भेजें जो समस्या निराकरण कर सकता हो। औपचारिकता के लिए प्रतिनिधि के रूप में किसी को नहीं भेजें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!