30.3 C
Ratlām

Ratlam  : हिस्ट्रीशीटर हर्ष उर्फ कटोरा की सड़क हादसे में मौत

- 16 से ज्यादा केस, हत्या के प्रयास का था आरोपी

Ratlam history-sheeter dies

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। धार जिले के बदनावर तहसील अंतर्गत कोद-बिड़वाल मार्ग पर सड़क हादसे में रतलाम (Ratlam) के पीपली चौक निवासी 21 वर्षीय हर्ष उर्फ कटोरा पिता संतोष पंवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव इंदौर के देपालपुर ले गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हर्ष अपनी नानी के यहां बिड़वाल में रह रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बाइक से कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान मार्ग पर एक मोड़ के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी। समीप की झाड़ियों में हर्ष को मृत अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में प्रारंभिक रूप से मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!