19.8 C
Ratlām

रतलाम : आशुतोष क्रिकेट क्लब के कोचिंग कैम्प में हुआ सेमीफाइनल रोचक मुकाबला

रतलाम : आशुतोष क्रिकेट क्लब के कोचिंग कैम्प में हुआ सेमीफाइनल रोचक मुकाबला

– कैंपस क्लब और विजय क्लब ने किया फाइनल में प्रवेश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आशुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट कोचिंग कैम्प के अंतर्गत चल रही इंटर क्लब प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रोचक मुकाबला रविवार को हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश कटारिया, लालू मावावला तथा मुखर्जी मंडल के उपाध्यक्ष राहुल रांका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्लब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए कैंपस क्लब और विजय क्लब ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20 मई 2025 को खेला जाएगा, जिसमें शहर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक खेल का अनुभव मिलेगा। समारोह में समाजसेवी कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आशुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह कोचिंग कैम्प युवाओं को क्रिकेट के प्रति जागरूक करने और प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान अतिथियों का स्वागत क्लब से जुड़े राजेश हैरिस, अनुज शर्मा, संजय पंवार, देवराज यादव, निर्मल हाडे, राहुल श्रीवास्तव, सूरज सिसोदिया, निलेश राजोरिया, भूपेन्द्र सिंह राठौड़, वरुण बैरागी तथा सुनील सोलंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने कुशलता से किया, वहीं आभार प्रदर्शन निखिल मिश्रा द्वारा  माना गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!