26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

महामहिम की बड़ी बात : मेहनती लोगों से रतलाम नए पथ पर हो रहा अग्रसर, उद्योगपति अजमेरा के निवास पर शहर विधायक काश्यप की मौजूदगी में सम्मान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के मेहनती लोगों की मेहनत का प्रतिफल है कि रतलाम विकास के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है। इसी तरह शहर का विकास होता रहा तो रतलाम की पहचान देश व विदेश में जल्द होगी।

उक्त बात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राम मोहल्ला में उद्योगपति व समाजसेवी सुशील अजमेरा के निवास पर आयोजित नागरिक सम्मान के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि रतलाम जिला मेहनतकश तथा दूरदर्शी सोच के व्यक्तियों के लिए पहचाने जाने लगा है। इसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों में रतलाम का नाम रोशन होगा। राज्यपाल गहलोत के उद्बोधन के पूर्व राजकुमार अजमेरा ,सुशील अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, गौरव अजमेरा, भाजपा नेता निमिष व्यास, अशोक जैन लाला, पार्षद भगत सिंह भदौरिया आदि ने राज्यपाल गहलोत, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत का शॉल व श्रीफल सहित प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेतन कोठारी, निर्मल लुनिया, विकास कटारिया, गौरव कटारिया, संजय गोदा, फैयाज मंसूरी, शगुन बड़जात्या, अशोक जैन, जगदीश शर्मा, राजेश विनायका, अमित गोरेचा, मणिलाल जैन, राकेश पोरवाल आदि मौजूद थे। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network