16 C
Ratlām

रतलाम : जावेद मेव ने सातवीं बार में पास की यूपीएससी, हासिल की 815वीं रैंक

रतलाम : जावेद मेव ने सातवीं बार में पास की यूपीएससी, हासिल की 815वीं रैंक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के जावेद मेव ने सातवीं कोशिश में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर 815वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को घोषित हुए यूपीएससी 2024 के फाइनल रिजल्ट में उनका नाम आते ही बधाइयों का तांता लग गया।

29 वर्षीय जावेद एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। स्कूली शिक्षा में भी वे सदैव अव्वल रहे। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 से 2017 तक जयपुर स्थित एमएनआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक के बाद जावेद दिल्ली चले गए और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इससे पहले वे रेलवे की ग्रुप-बी परीक्षा पास कर चुके हैं। वहीं, वर्ष 2023 में उन्होंने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा पास की थी, जिसमें उन्हें 65वीं रैंक मिली थी। इस पद पर उनकी ट्रेनिंग 3 मई 2025 से शुरू होनी है।

परिश्रम और आत्मविश्वास बना सफलता की कुंजी 

जावेद बताते हैं कि यूपीएससी के लिए उन्होंने सात बार प्रयास किया और हर बार कुछ नया सीखा। इस बार उन्हें पूरी उम्मीद थी कि सफलता मिलेगी। वे दिन में 6-7 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे और मानते हैं कि पढ़ाई की अवधि नहीं, बल्कि गुणवत्ता और फोकस मायने रखता है। इंटरव्यू में उनसे उनकी हॉबी के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है और राहुल द्रविड उनके आदर्श क्रिकेटर हैं, जिनसे उन्होंने धैर्य और अनुशासन सीखा है।

पिता थे नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

जावेद के पिता सलीम मेव पहले नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे, वर्तमान में वे रेलवे के निर्माण कार्यों में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की मेहनत पर उन्हें गर्व है और उन्हें पहले से विश्वास था कि जावेद यूपीएससी जरूर क्रैक करेगा। जावेद की सफलता पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, समाजसेवी समद खान, एडवोकेट सुनील पारिख, मंसूर अली पटोदी, आशीष तिवारी, लवकेश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!