– आज इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ट्रॉफी में पहुंचेंगे अतिथि बतौर
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में चल रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें दिन तीन रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन के दम पर अम्बर, बाबुस एन 81 और स्टार इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। स्पर्धा के आठवें दिन शनिवार को इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अतिथि बतौर मौजूद होंगे। आयोजन समिति ने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे इस टूर्नामेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। सातवें दिन समिति की ओर से निलेश पटेल, गोपाल जाट और राकेश मिश्रा ने स्पर्धा में पहुंचे अतिथियों को पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

1) अम्बर ने एमपी पुलिस को 64 रनों से दी शिकस्त
पहले मुकाबले में अम्बर और एमपी पुलिस की टीमें आमने-सामने थीं। अम्बर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 2 विकेट गंवाकर 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपी पुलिस की टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी और 64 रनों से मैच गंवा बैठी।
2) बाबुस एन 81 ने 6 रनों से हराया
दूसरे मुकाबले में बाबुस एन 81 और रिलायबल की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबुस एन 81 ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में रिलायबल की टीम ने संघर्ष किया लेकिन 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई। बाबुस एन 81 ने 6 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया।
3) स्टार इलेवन ने शैरानी को परास्त किया
तीसरे मुकाबले में स्टार इलेवन और शैरानी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में शैरानी की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 70 रन ही बना सकी और 62 रनों से यह मुकाबला हार गई।
प्रतियोगिता के शानदार पुरस्कार
🏆 प्रथम पुरस्कार: ₹1.51 लाख व ट्रॉफी
🏆 द्वितीय पुरस्कार: ₹71,000 व ट्रॉफी
🏅 मैन ऑफ द सीरीज: ₹31,000 व ट्रॉफी
🏅 बेस्ट बैट्समैन: ₹11,000 व ट्रॉफी
🏅 बेस्ट बॉलर: ₹11,000 व ट्रॉफी
🏅 बेस्ट फील्डर: ₹5,100 व ट्रॉफी
⭐ मैन ऑफ द मैच: ₹2,100 व ट्रॉफी
सातवें दिन स्पर्धा में यह अतिथि रहे शामिल
इंदौर शहर विधायक गोलू शुक्ला
रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल
नेता प्रतिपक्ष भगतसिंह भदौरिया
पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी
पत्रकार शिवेंद्र दुबे, नरेंद्र जोशी, आशीष पाठक
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पाटीदार
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


