
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता (Competition) का शुभारंभ रतलाम (Ratlam) सिविल लाइन ऑफिसर्स क्लब में हुआ। 14 जून 2026 की रात 8 बजे स्पर्धा का गरिमामय समापन होगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में रतलाम, जावरा और थांदला के लगभग 100 खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता (Competition) के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर नीता सिंह चौहान उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अजय सिंह सोलंकी, विजय स्वामी, निखिल पालीवाल एवं निमित शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन सीखने का भी सशक्त मंच हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता किए बिना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
बाल खिलाड़ियों ने किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम में अंश राठौड़, अतिशय यादव, दमय गांधी, रक्षित, मेहुल, सोनिका, कायरा एवं विधि ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कोच अभिषेक गुर्जर ने माना आभार
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से बैडमिंटन कोच अभिषेक गुर्जर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं (Competition) खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


