रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित समारोह में एसपी तिवारी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथों यह सम्मान दिया गया।
आईपीएस अभिषेक तिवारी को यह पदक नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पुलिस अधीक्षक रहते हुए नक्सलियों से मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन करने पर दिया गया। उन्होंने इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ दायित्व निभाया। एसपी अभिषेक तिवारी को मिले सम्मान से पूरे पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


