35.1 C
Ratlām

रतलाम एसपी गौरव तिवारी का तबादला, अब भोपाल एटीएस मुख्यालय पर संभालेंगे जिम्मेदारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम एसपी गौरव तिवारी का तबादला भोपाल एटीएस मुख्यालय हो गया है। शनिवार दोपहर को मध्यप्रदेश गृहविभाग की ओर से जारी अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में इसकी पुष्टि हुई है। रतलाम एसपी का पदभार बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी संभालेंगे। एसपी अभिषेक तिवारी 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।
मालूम हो कि गणतंत्र दिवस पर सलामी लेने आए प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के समक्ष सर्किट हाऊस पर भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों ने अधिकारियों की पक्षपात पूर्ण तरीके से कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके अलावा प्रभारी मंत्री के समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों ने खरी-खोटी सुनाते हुए कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी महोत्सव में बूथ मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बूथ विस्तार मुहिम को रोकने की धमकी देकर आगामी चुनाव में विपरीत परिणाम की चेतावनी तक दे डाली थी। चेतावनी के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार काफी गर्म होने के साथ संभावना जताई जा रही थी कि माह के अंत तक एसपी गौरव तिवारी का तबादला अन्यंत्र कर दिया जाएगा। शनिवार को जारी आदेश के बाद भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों में खुशी का माहौल व्याप्त है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!