रतलाम स्थापना महोत्सव आज से : प्रतिभाएं होंगी महाराजा रतनसिंहजी अलंकरण से सम्मानित, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन चांदनी चौक में

रतलाम स्थापना महोत्सव आज से : प्रतिभाएं होंगी महाराजा रतनसिंहजी अलंकरण से सम्मानित, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन चांदनी चौक में

Advertisements
Advertisements

– धूमधाम से मनेगा रतलाम का स्थापना दिवस, तीन दिवसीय होंगे भव्य आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा 14 फरवरी (बसंत पंचमी) को रतलाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव 10 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। 10 फरवरी को चांदनी चौक क्षेत्र में रात 8 बजे प्रतिभाओं को महाराजा रतनसिंहजी अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा, वहीं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली के कवि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होकर रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम वृहद पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे। 10 फरवरी की रात आठ बजे चांदनी चौक क्षेत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि बतौर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहेंगे। प्रारंभ में रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा प्रतिभाओं को महाराजा रतनसिंहजी अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतिभाओं में समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, ओमप्रकाश सोनी (पेटलावद वाला), पंकज कटारिया, सलीम आरिफ, हेमंत मूणत, ओमप्रकाश चौरसिया, सत्यनारायण शर्मा (सत्तू पहलवान), विजय मीणा, वर्षा पंवार, सुरेश तंवर और पंकज भाटी शामिल हैं। इसके पश्चात 12 फरवरी की शाम 7 बजे रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्ननेश्वर महादेव मंदिर रत्नेश्वर रोड पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 14 फरवरी को बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस को नगर के गौरव दिवस के रुप में मनाते हुए नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की जाएगी और मिठाई का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम नगर निगम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। समिति के प्रदीप उपाध्याय, ललीत दख, आदित्य डागा, अनिल कटारिया, विप्लव जैन, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील सिलावट, गौरव मूणत,  मुरलीधर गुर्जर, गोपाल शर्मा, रामचंद्र डोई, सुनील माली, ईश्वर रजवाडिय़ा, विक्रम गुर्जर, संतोष पटेल (जोन्टी), महेंद्र मूणत, अभय काबरा आदि ने शहरवासियों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सम्मेलन में यह कवि संभालेंगे मंच 

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वेदवृत वाजपेयी (लखनऊ-उत्तर प्रदेश), लटुरी लट्ठ (टूंडला-उत्तर प्रदेश), अर्जुन अलहड़ (कोटा-राजस्थान), धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल-मध्य प्रदेश), मुकेश मोलवा (इंदौर-मध्य प्रदेश), धमचक मुलथानी (रतलाम-मध्य प्रदेश), मुकेश शाडिल्य (हरदा-मध्य प्रदेश) एवं रजनी अवनी (दिल्ली) मंच से श्रोताओं को गुदगुदाने के साथ वर्तमान सामाजिक और राजनीति परिदृष्श से ओत-प्रोत रचनाएं सुनाएंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!