26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

खुशखबर : 3 ग्राम के रहवासियों को अरसे से आवागमन में उठाना पड़ रही थी परेशानी, अब 1.5 करोड़ की लागत से शुरू हो रहा सड़क निर्माण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ग्राम पंचायत रामगढ़ से नारायणगढ़ तक के निवासियों को अरसे से आवागमन को लेकर उठानी पड़ रही परेशानी से छुटकारा मिल गया है। रामगढ़ से तोल नाका होते हुए ग्राम नारायणगढ़ तक पहुंच मार्ग निर्माण का शुभारंभ सांसद गुमानसिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। करीब 1.5 करोड़ की लागत से निर्माण होने के बाद सड़क पर आवागमन सुलभ होने के साथ हजारों ग्रामीण को सुविधा मिलेगी।

IMG 20221117 WA0033
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।

सांसद डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर आवश्यक कार्यों को प्रमुखता दे रही है। बात चाहे आवागमन के लिए सड़क मार्ग की हो या बेहतर उपचार की सुविधा। बच्चों की शिक्षा से लेकर रोजगार के लिए नए-नए प्रकल्प पर कार्य कर सभी सुविधाओं को जुटाने में प्रयासरत है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, जनपद अध्यक्ष सैलाना कैलाशी बाई, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल पाटीदार, विक्रमसिंह लुनेरा, ग्राम पंचायत रामगढ़ बोरखेड़ा सरपंच सीताबाई, उपसरपंच सुखबीर सिंह चौधरी, ग्राम पंचायत नारायणगढ़ के सरपंच बद्रीलाल डिंडोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network