रतलाम में सड़क हादसा : मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे दो होमगार्ड सैनिकों में से एक की मौत, दूसरा घायल

रतलाम में सड़क हादसा : मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे दो होमगार्ड सैनिकों में से एक की मौत, दूसरा घायल

Advertisements
Advertisements

– ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में सैनिक मांगीलाल की मौके पर मौत, वाहन चालक फरार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय में मंगलवार देर रात सागोद रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे दो होमगार्ड सैनिकों की बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा रतलाम शहर के सागोद रोड स्थित बाजना बस स्टैंड के पास हुआ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मृतक सैनिक की पहचान मांगीलाल (40 वर्ष) पिता बालाराम निवासी राजश्वरी (होमगार्ड) कॉलोनी के रूप में हुई है। घायल सैनिक का नाम राजेश पिता सबरीराम खाती है। दोनों सैनिक अपने साथी मानसिंह के बेटे के मन्नत कार्यक्रम में बाजना के ठिकरिया गांव गए थे और लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस जानकारी के अनुसार, बाइक मांगीलाल की थी, लेकिन उसे चला राजेश रहा था। मांगीलाल पीछे बैठे हुए थे। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद उसका चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाने से एसआई देवीलाल पाटीदार और एएसआई मुरली मकवाना मौके पर पहुंचे। दोनों को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल सैनिक राजेश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतक सिविल ड्रेस में था, जबकि घायल सैनिक वर्दी में था। पुलिस अब फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!