बंजली बायपास पर लूट : मंगेतर के साथ जा रहे इप्का ऑफीसर पर रॉड से हमला, 14 हजार रुपये झपटे, जाँच में जुटी पुलिस

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बंजली बायपास पर बीती रात इप्का ऑफिसर पर बदमाशों द्वारा हमला कर लूट का सनसनी मामला सामने आया है। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ऑफिसर मंगेतर को एक्टिवा से लेकर होटल पर खाना खाने जा रहे थे। रॉड से हमले में इप्का ऑफिसर के सिर में चोट पहुंची है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


वारदात इप्का कंपनी के जूनियर ऑफिसर देवेश गोयल (39) निवासी कस्तूरबा नगर के साथ हुई है। देवेश ने बताया कि वह मंगलवार रात एक्टिवा से मंगेतर टीना हाड़ा (32) निवासी दीपक नगर के साथ बायपास स्थित सिद्धि विनायक होटल पर खाना खाने जा रहे थे। बायपास स्थित पुलिस लाइन और होटल के बीच पीछे से बाइक सवार 3 बदमाश आए और उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने देवेश के सिर पर रॉड से हमला किया और शेष दो आरोपियों ने एक्टिवा की डिक्की में चाबी लगाकर उसमें रखे 13 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने देवेश की मंगेतर का पर्स भी छीन लिया। पर्स में 1 हजार रुपये थे। वारदात के बाद तीनों आरोपी सेजावता रेलवे फाटक की तरफ भागे। देवेश ने कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन वह उन्हें नहीं पकड़ सका। इसके बाद घबराए देवेश और उसकी मंगेतर होटल पहुंचे और घटना की जानकारी दी। होटल के कर्मचारी देवेश गोयल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। औद्योगिक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि घटना के बाद घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!