20.5 C
Ratlām

प्रयास ऐसा भी : विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में अब नहीं होगी परेशानी, ग्रामीण विधायक ने वितरित की साइकिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ग्रामीण विधायक आगे आए हैं। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने छात्रों को साइकल वितरित कर उन्हें बेहतर पढाई कर अपने गांव के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ग्रामीण विधायक मकवाना द्वारा अंचल में विकास कार्यों के साथ सौगात देने का क्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को विधायक मकवाना द्वारा ग्राम मलवासा स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल परिसर से 3 किमी से अधिक की दूरी पर निवासरत 6 छात्र- छात्राओं को स्कूल आवागमन में काफी परेशानी होती है। छात्रों को सुविधा हो इसके लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान सरपंच उमाकुंवर शक्तावत, प्राचार्य आरएन केरावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जाट, उपसरपंच समरथ गोयल, सचिव अर्जुन बोडाना, बबलू पटेल, गोकुल डोडियार, टीकम सिंह शक्तावत, विनोद पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, मदन पाटीदार, रूखमणी वडक्या, सपना पंवार, चंचल राजावत, प्रिया जोशी, हेमंत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने विधायक को धन्यवाद भी दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!